सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

तन्वी और किदांबी पर रहेंगी निगाहें, कोरिया मास्टर्स आज से

नई दिल्ली। ताइपे ओपन की चैंपियन तन्वी शर्मा और पूरी तरह से फिट होकर लौटे किदांबी श्रीकांत आज से शुरू हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पंजाब की 17 वर्षीय तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त थूई लिन्ह गुयेन को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता।

इस उपलब्धि ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है और अब कोरिया ओपन में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। वह महिला एकल में क्वालिफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

पुरुष एकल में तीसरे वरीय श्रीकांत पर नजर रहेगी जो फिटनेस समस्या के कारण कनाडा ओपन में नहीं खेल पाए थे। वह अब पूरी तरह से फिट हैं और का सामना करना होगा। इस्राइल के डैनियल डुबोवेंको के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। किरण जॉर्ज को पहले दौर में क्वालिफायर से मुकाबला करना है और प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के आठवें वरीय वांग पो-वेई से हो सकता है।

सानीत दयानंद का सामना जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो से, जबकि रौनक चौहान का दक्षिण कोरिया के चौथे वरीय जियोन ह्योक जिन से होगा।

थारुन मन्नेपल्ली का सामना दक्षिण कोरिया के यू ताए बिन से, जबकि मिथुन मंजुनाथ का चीन के झू जुआन चेन से होगा। महिला एकल में सातवीं वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ को भी पहले दौर में क्वालीफायर का सामना करना है, लेकिन तान्या हेमंत को जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची की कड़ी चुनौती