320 मरीजों को मिला लाभ
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन,चोईथराम नेत्रालय जिला सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान मे एकेडमी स्कूल त्रषि नगर कुशवाहा नगर के समीप हुए नेत्र शिविर में 320 मरीजों ने लाभ लिया। 28 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनके आपरेशन निशुल्क होंगे। जरूरतमंद को 120 चश्मे रियायती दरों पर दिए गए।
बापना परिवार लाभार्थी रहा। डॉ. आर एन मिश्रा, भंवरलाल कासवा, सुभाष गोखरु,डॉ. जितेन्द्र पारख, किरण संचेती, अरविन्द चौधरी, महेश डकोलिया, पारस कटारिया, चन्द्र कुमार फतेपुरिया, रमेश शर्मा, रोशन सिंह चौहान, नितेश झा का सहयोग रहा।
