श्री मानभद्र भक्त मंड के आयोजन में जैन समाजजन रहे मौजूद
श्री मानभद्र भक्त मंड द्वारा दो दिवसीय आयोजन दो दिनों तक किया गया। भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तामर पाठ का सामूहिक गायन किया गया। स्वर्ण दीपों से महाआरती की गई। स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में जैन समाजजन मौजूद रहे। अमित सतीश जैन, मनीष सुराणा ने लाभ लिया। देवेश जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी। विजय जैन, हेमंत गांधी, रविंद्र दोषी, विजय पाटनी, मुकेश पतंगिया, हेमंत दोषी कमल गोधा, कमल सेठी ने अपनी भूमिका निभाई।
