ई-रिक्शा सवार दो शातिर रंगे हाथ धराए
कंपनी का 12 एमएम का सरिया लगभग 20 किलो और एमएस स्टील के 2 नग पाइप लगभग 22 किलो उठाकर अपने ई-रिक्शा में लाद लिए और चोरी कर भागने लगे। फरियादी की नजर जैसे ही दोनों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सुरक्षा गार्ड और गश्त कर रही पुलिस टीम की मदद से ई-रिक्शा को घेरकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
