मोदी को गाली देने वाली लड़की के खिलाफ केस वापस
जंतर-मंतर पर कॉकरोच आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर पर दिल्ली पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करेगी। लड़की ने माफी मांग ली थी और पीएम मोदी ने भी उसे माफ करने की बात कही थी।
