सब्जी मंडी में लघुशंका शराब पीने से टोका तो करने पर विवाद कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता पर बरसाए डंडे
डंडे और चाकू से हमला, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
लघुशंका करने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक युवक पर डंडे और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पीड़ित घायल हो गया। मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
द्वारकापुरी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, यह वारदात फूटी कोठी रोड पर श्रीकृष्ण सॉलिटियर के सामने सब्जी मंडी में घटित हुई। पहले पक्ष की ओर से गुरु शंकर नगर निवासी फरियादी अंतिम पिता रामप्रताप सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मोहित बर्मन, छोटू बर्मन उर्फ राहुल, कालू निवासी द्वारकापुरी और राजू निवासी स्कीम नंबर 71 झुग्गी-झोपड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फरियादी अंतिम सोनी ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी के पास लघुशंका के लिए रुका था, तभी आरोपियों ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया और अकारण गालियां देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने लामबंद होकर मारपीट शुरू कर दी और डंडे व चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी राहुल पिता नरेश बर्मन, निवासी द्वारकापुरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अंतिम सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी राहुल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी अंतिम सोनी ने विवाद करते हुए अकारण गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बेटे को देर रात शराब पीकर घर आने पर
हाथ पर मार
टोका था। हमले में बुजुर्ग के हाथ पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित पिता
कर किया
की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच
लहूलुहान,
शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आनंद नगर निवासी 60 वर्षीय फरियादी जगदीश
आरोपी पर
पिता फतेसिंह राठौर ने थाने पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी
केस दर्ज
ने बताया कि कल रात करीब 11 बजे उनका बेटा कुंदन सिसोदिया अत्यधिक शराब पीकर घर लौटा था। जब फरियादी ने उससे पूछा कि तुम इतनी शराब पीकर क्यों आए हो, तो आरोपी कुंदन अपना आपा खो बैठा और अपने पिता को ही गालियां देने लगा। जब बुजुर्ग पिता ने गाली-गलौज करने से मना किया और शांत रहने को कहा, तो आरोपी कुंदन और आक्रोशित हो गया।
उसने पास ही पड़ा एक भारी डंडा उठाया और अपने पिता पर हमला कर दिया। डंडे का वार फरियादी के बाएं हाथ पर लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग जगदीश राठौर की शिकायत पर आरोपी बेटे कुंदन सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
