उत्तराध्ययन सूत्र की अमृतवाणी से गूंजा धार्मिक हॉल
सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, इन्दौर द्वारा केशरी वाटिका में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को आध्यात्मिक चेतना, भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान महावीर की 16 प्रहर की देशना के अंतर्गत उत्तराध्ययन सूत्र के 36 अध्यायों की व्याख्या का शुभारम्भ हुआ, वहीं चल प्रतिष्ठा महोत्सव, विभिन्न धार्मिक लाभ, नवकारसी एवं शाही करबा सहित अनेक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सुविशाल गच्छाधिपति पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. ने प्रवचन दिए जिनका रसपान जैन समाजजनों ने किया। राजेश जैन युवा ने बताया कि नरेन्द्र बोहरा, राकेश बोहरा, कांतिलाल बोहरा, प्रभात कुलदीप वोहरा, विनोद संघवी, नरेन्द्र कुमार, दिनेश मदनलाल ने पुण्य लाभ लिया।
