बाल संस्कार शिविर आज दोपहर
एयरपोर्ट रोड स्थित दिवाकर दरबार, नरसिंह वाटिका में आज रविवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर चातुर्मास हेतु विराजित अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। यहां बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस शिविर में हर समाज और धर्म के बच्चे शामिल होंगे। डॉ. स्वप्निल कोठारी जीवन का आधार संस्कार विषय पर विशेष सत्र में उदबोधन देंगे। शिविर में बच्चों को संस्कार, स्वाध्याय, प्रार्थना, भजन और नैतिक शिक्षा दी जाएगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
सुशीला जैन, अन्तिम जैन पोरवाल, घनश्याम जैन, दक्षा कपासी,विमल तातेड, अशोक मंडलीक, गजेन्द्र तातेड,गजेन्द्र बोड़ाना, स्वप्निल संचेती, गर्वित बोड़ाना, रोहित जेलमी, हनी चोरड़िया सहित महावीर जैन, महेन्द्र जैन, प्रतीक अंतिम जैन निहित रूपल जैन,दिव्येश जैन,अगस्त्य जैन, अलीशा जैन आयोजन से जुडे है।
