अगले माह शुरू होगा नई सड़क का काम
स्कीम-71 के सेक्टर बी में मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर भीतर के चौराहे तक अब अगले माह में बेहद जल्द क्षेत्र के रहवासियों को सालों पुरानी ऊबड़- खाबड़ जगह जगह से खुदी सड़क की बजाय आने वाले दिनों में लगभग एक करोड़ पिंचयांनवे लाख रुपए से ज्यादा की लागत से नई सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों की लंबे समय की पुरानी मांग अब जाकर पूरी होने जा रही है ताकि स्कीम-71 क्षेत्र के सेक्टर बी और आसपास के एरिया में रहने वालों को भी इस मुख्य सड़क निर्माण से बड़ी सहूलियत होगी। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था।
लाइन डालने के लिए खुदाई से हो रही सड़क की हालत खराब
गौरतलब है कि अभी झोंन 15 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 83 से जुड़े स्कीम-71 वाले इस क्षेत्र की सालासर ट्रेडर्स वाली गली से भीतर करीब 800 मीटर से ज्यादा लंबी मुख्य सड़क के साथ आसपास की गलियों की ड्रेनेज और नर्मदा लाइन के लिए कई बार जगह-जगह से खुदी मुख्य सड़क के निर्माण की बारी आई है। जिसकी लगातार हालत खराब होने से रहवासी परिवार क्षेत्रीय पार्षद और महापौर के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों से लगातार इस सड़क के निर्माण को लेकर मांग कर रहे थे।
जिसके बाद अब जाकर मंजूरी मिलने के बाद निगम यहां मुख्य सड़क के साथ भीतर की गलियों में भी लगभग एक करोड़ 95 लाख रुपए के आसपास खर्चकर नई सड़क निर्माण करेगा। जिसको लेकर फिलहाल यहां तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं निविदा जारी कर ठेकेदार की तलाश भी शुरू हो गई है।
निगम अधिकारियों के मुताबिक अगले माह टेंडर संबंधित प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द काम भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसको लेकर पूरी प्लानिंग के साथ तैयारियां चल रही है।
परिवार के साथ आईडीए हार्डिया के प्रयासों से मल्टी स्कीम 140 परिसर पिपलियाना क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को में रहने वाले सैकड़ों
