सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भारतीय बॉक्सरों ने 9 घंटे में जीते 7 गोल्ड और 3 सिल्वर

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय खेल इतिहास में एक गोल्डन चैप्टर के रूप में दर्ज हो गया। भारतीय बॉक्सर्स ने रिंग के भीतर ऐसा पराक्रम दिखाया कि महज 9 घंटे के भीतर 10 में से 7 मुकाबलों में भारत का राष्ट्रगान गूंजा, जबकि 3 मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे 10 रेसलर्स कौन-कौन से हैं।

गोल्डन पंचों से गूंजा

ग्लासगो- रिंग में भारतीय मुक्केबाजों की शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी तरह बादशाहत देखने महिला मुक्केबाजों ने रिंग में अपने आक्रामक प्रदर्शन से विरोधियों को बैकफुट पर धकेल दिया। प्रीति पवार (54किग्रा), जैस्मीन लंबोरिया (57किग्रा) और साक्षी चौधरी (51किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज कर विरोधी बॉक्सरों को धाराशायी कर दिया। उनके बाद प्रिया घांघस (60किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70किग्रा) ने भी शानदार मुक्केबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत के गोल्डन रथ को आगे बढ़ाया।

मेंस में सचिन सिवाच (60किग्रा) ने अंतिम को मिली। राउंड में नामीबियाई मुक्केबाज को नॉकडाउन देते हुए 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की। वहीं दिन के आखिरी मुक्केबाजी फाइनल में अंकुश पंघाल (80किग्रा) ने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 से परास्त कर भारत की झोली में मुक्केबाजी का 7वां गोल्ड मेडल डाल दिया।

भी रहा दमदार प्रदर्शन

बीच तीन भारतीय मुक्केबाजों ने अपने जुझारू खेल से देश का दिल जीता। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75किग्रा) को बेहद करीबी सिल्वर मेडल विजेताओं का

गोल्ड मेडल की चमक के और कड़े फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से 1-4 से शिकस्त झेलकर सिल्वर मेडल से सन्तोष करना पड़ा। इसके अलावा जादुमणि सिंह (55किग्रा) और सुपर हैवीवेट वर्ग (90किग्रा) में नरेंद्र बेरवाल ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए रजत पदक हासिल किया।

मुक्केबाजी के इतर अन्य खेलों में भी बरसे मेडल—

शनिवार का दिन सिर्फ मुक्केबाजी तक ही सीमित नहीं रहा। पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि शुभम जुयाल ने शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता। एथलेटिक्स में प्रवीण चित्रवेल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में सिल्वर मेडल जोड़ा, तो वहीं जूडो के 63 किलो वर्ग में उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बदौलत भारत ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सभी देशों को पछाड़कर सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। भारत अब तक 13 स्वर्ण, 17 रजत और 8 कांस्य पदक सहित कुल 38 पदकों के साथ मेडल तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

टैग