अग्रवाल समाज की 57 सखियाँ पहुंचेगी सहस्त्रधारा आश्रम पर
अग्रवाल समाज महिला प्रकोष्ठ से जुडी 57 सखियां लव यू जिन्दगी श्रृंखला में महेश्वर के समीप सहस्त्रधारा स्थित जालकोठी आश्रम पर 5 अगस्त को पहुचेंगी। यह 57 सखियां 5 अलग-अलग समूहों में ध्यान, योग, प्रकृति के बीच आत्म चिंतन, बोटिंग, मनोरंजक गेम्स, संगीत, समूह चर्चा एवं अन्य आनंद से परिपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने रोजमर्रा के जीवन में आने वाले तनाव, वैचारिक उथलपुथल और मस्तिष्क की बेचैनी सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अपनी गतिविधियाँ केन्द्रित करेंगी।
