सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

संत के प्रवचन अनाज मंडी निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच हो

किसान नेता चंदन सिंह बड़वाया ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी नगर अनाज मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार की आशंका है। मंडी परिसर में बनाए गए किसान शेडों की गुणवत्ता अत्यंत खराब है, जिसके कारण बारिश के दौरान शेडों से पानी टपक रहा है और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।

दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। चंदन सिंह बड़वाया ने मांग की है कि किसानों के हितों से जुड़े इन निर्माण कार्यों का स्वतंत्र गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके और किसानों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।