सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भूतेश्वर महादेव की शुरू हुई 24 घंटे बिल्ब पत्र से आराधना

रोजाना 1 लाख बिल्ब पत्र से पूजा-आराधना

पंचकुइया स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पर कल सावन के पहले दिन से सर्व मनोकामना सिद्धिप्रद अहर्निश लक्ष्य बिल्वार्चन चिंतामणि महाप्रयोग का अनूठा आयोजन प्रारम्भ हुआ। देशभर से आए विद्वानों, आचार्यों और ब्राह्मणों के सानिध्य में पहली बार यह अनुष्ठान पूरे श्रावण मास में 28 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा जिसमें प्रतिदिन भगवान भूतेश्वर का 1 लाख बिल्व पत्रों से वैदिक विधि- विधान के साथ पूजन-अर्चन किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर पर पूरे अष्टप्रहर अर्थात 24 घंटे लगातार रुद्राभिषेक, रुद्रपाठ, वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिव आराधना का अखंड क्रम भी गूंजने लगा है।

अनुष्ठान के शुभारंभ प्रसंग पर रात्रि को समूचा मन्दिर परिसर और पंचकुइया क्षेत्र भगवान भूतेश्वर के जयघोष से गूंज उठा।