सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

राइडर पंवार ने अपने वाहन से की हिमालय की चढ़ाई

कुलदीप सिंह पंवार ने हिमालय की दुर्गम पर्वतमालाओं में स्थित विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क उमलिंग ला पास (19,024 फीट), लद्दाख तक अपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन मोटरसाइकिल से सफलतापूर्वक पहुँचकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस साहसिक अभियान के आधार पर उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क पर बाइक राइडिंग के लिए गिऩीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया तथा प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इस सफलता पर कई लोगों ने बधाई दी है।

टैग