सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विजेता का हुआ दूसरी एसोसिएशन में स्वागत

क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव पर मंत्री पद पर कैलाश मूंगड़ की जीत पर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के व्यापारी, पदाधिकारियों ने सम्मान का आयोजन किया। अक्षय जैन, मनोहर माहेश्वरी, प्रमोद सोगानी, राजेश गीतांजलि, राजेन्द्र राठौर, पवन पंवार, प्रथम डागा, मिलन जैन, विक्की संजोग सहित अन्य मौजूद थे।