सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नीट मेडिकल में सफलता पर गर्ग का सम्मान

नीट मेडिकल में टॉपर आने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आराध्य गर्ग का सम्मान किया। आराध्य ने रीनीट मेडिकल एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 110 और जनरल कैटेगरी में 85 रैंक लाकर इंदौर टॉपर और एमपी में सेकंड टॉपर स्थान प्राप्त किया है। आराध्य योगाचार्य मनोज गर्ग और डॉ. पिंकी गर्ग के सुपुत्र है।