हालात-ए-मानसून...आधे भाव में मिलने लगे छाते-रेनकोट
जुलाई माह में उम्मीद से कम बारिश हुई। लगभग पूरे माह ही बारिश की दरकार होती रही, बारिश को लेकर फिलहाल चिंताजनक आंकडे बताए जा रहे है। कल जुलाई माह का अंतिम दिन है। अब अगस्त और सितम्बर माह में अच्छी बारिश की उम्मीद है। इधर छाते-रेनकोट और बरसात से बचाव की अन्य सामग्री सस्ती हो गई है।
इस बार बरसात से बचाव की सामग्र बेचने वाले दुकानदारों का व्यापार कमजोर रहा। जून माह के कुछ दिन बरसात हुई तो इन दुकानों पर भीड नजर आई। इसके बाद बारिश ना के बराबर हुई। जुलाई माह के शुरुआती चार दिनों के बाद बीते 25 दिनों से मौसम बना होने के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई।
ऐसे में अब हालात यह बन गए है कि शहर के मध्य क्षेत्र में रेनकोट, छाते, बरसाती की दुकानों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 20 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट इन वस्तुओं को मिल रही है। कई जगह तो छूट के बावजूद खरीददार कम है।
ब्रांडेड रेनकोट पर भी बड़ा डिस्काउंट दुकानदार दे रहे है। इसी डिस्काउंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अब तक मानसून के हालात कैसे है। अभी तो बारिश का असर रेनकोट की दुकानों पर दिख रहा है। हालात इसी प्रकार बने रहे और इन्दौर का कोटा पूरा नहीं हुआ तो कई व्यापार पर इसका असर देखने को मिलेगा।
आज से भगवान शिव की भक्ति का पर्व सावन का महीना शुरू हो गया। इस महीने की शुरुआत का स्वागत आज सुबह शहर में रिमझिम फुहार के साथ किया गया। इंदौर में आज सुबह जल्दी ही रिमझिम बारिश होना शुरू हो गई थी
