स्पंटँर्स ब्राजील फुटबॉल के एक युग का अंत
नेमार ने लिया संन्यास
नई दिल्ली। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील की टीम नॉर्वे के खिलाफ हारकर बाहर हो गई थी। उस प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के अंत में नेमार ने पेनल्टी पर गोल दागा था। यह ब्राजील के लिए उनका 80वां गोल था। 1992 में जन्मे नेमार का इंटरनेशनल फुटबॉल करियर 16 साल का रहा। 2010 में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ डेब्यू किया था।
34 वर्षीय नेमार ने यह फैसला कोपा सुदामेरिकाना में सैंटोस की 4-2 की जीत के बाद सुनाया। पिछले कुछ हफ्तों से उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा समय खत्म हो गया है।
मैंने इतिहास बनाया, बहुत खुशियां हासिल कीं और हमेशा पीली जर्सी के लिए अपना सबकुछ दिया। लेकिन अब मैं आगे नहीं खेलना चाहता।' फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे से हारने के बाद ही नेमार ने हिंट दिया था कि वह इंटरनेशनल फुटबॉल में आगे नहीं खेलेंगे। हालांकि उनके पिता नेमार दा सिल्वा सैंटोस सीनियर ने बेटे से अपील की थी कि वह खेलना जारी रखें।
ईएसपीएन यूके के अनुसार नेमार ने कहा था- मैंने कोशिश की। अब यह खत्म हो गया है। मैंने यहीं से शुरुआत की थी, मैंने यहीं खत्म किया।
16 साल के इंटरनेशनल करियर में नेमार ने ब्राजील के लिए 130 मैच खेले। इसमें उन्होंने रिकॉर्ड 80 गोल दागने के साथ ही 59 असिस्ट भी किए। हालांकि अपने करियर में वह फीफा विश्व कप नहीं जीत पाए। वह फीफा कॉन्फेडेरेशन कप 2013 जीतने वाली ब्राजील टीम का हिस्सा थे।
इसके साथ ही 2016 में नेमार की कप्तानी में ब्राजील ने ओलंपिक में गोल्ड जीता था। 2024 और 2025 में नेमार ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। हालांकि इसके बाद भी फीफा विश्व कप 2026 के लिए उन्हें चुना गया। इंजरी की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से वह बाहर रहे। फिर स्कॉटलैंड और नॉर्वे के खिलाफ सब्सीट्याूट के रूप में उतरे।
