विद्याथियों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर समझा पुलिस प्रणाली
निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस प्रणाली को समझा। पुलिस अधिकारी विक्रमसिंह रघुवंशी, अरविन्द दांगी, काजिम हुसैन रिजवी ने विद्यार्थियों को विस्तार से सिस्टम को समझाया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों को समझाते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा, नेटवर्क, वायरलेस ऑपरेटिंग सिस्टम, ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम तथा एएनपीआर कैमरों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासानुसार प्रश्न भी किए जिनका उन्हें जवाब मिला।
