सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अधिकारी प्रीति यादव ने सम्भाला संचालक का पदभार

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में प्रीति यादव आईएएस ने कार्यकारी संचालक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की अधिकारी है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक का पद ग्रहण करने के पूर्व वे कलेक्टर जिला आगर-मालवा में कार्यरत थी।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रीति यादव ने क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त करते हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की।