सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

इंदौर बना एआई, एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच

न.प्र.)। मध्य भारत के प्रमुख एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म ई-रूफ का फ्लैगशिप आयोजन 'ई-रूफ एनुअल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से 300 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, निवेशकों और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने भाग लेकर एंटरप्रेन्योरशिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स), कंटेंट क्रिएशन और भविष्य की तकनीकों पर गहन चर्चा की।

पूरे दिन चले इस आयोजन में विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और उभरते स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों, निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर विचार रखे। अतिथि विधायक गोलू शुक्ला, पुलिस अधिकारी सीमा अलावा, आशीष कुलकर्णी मौजूद थे। अतिथियों ने प्रदेश में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए नवाचार, उद्यमिता और युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

हरीश नारायण, मुकेश जैन, विनिता राठी, निमेष सिंह, राजीव चिलाका ने अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बिजनेस, ब्रांड बिल्डिंग, निवेश, स्केलिंग और भविष्य की टेक्नोलॉजी पर आधारित विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। अलग सत्र में वैभव कुमारेश, रणजीत सिंह, अवनी कुलकर्णी, हिमांशु चतुर्वेदी, कोमल चतुर्वेदी ने भी अपनी भूमिका निभाई।