शर्मा अध्यक्ष, नासवा महासचिव
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रिटायरीज एसोसिएशन की पश्चिमी म. प्र. इकाई, इंदौर का रजत जयंती समारोह जाल सभागृह में हुआ। चुनाव भी किए, जिसमें अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव चन्द्रमणि नासवा, उपाध्यक्ष विजय ओरा, संयुक्त सचिव एरएस चावड़ा, कोषाध्यक्ष सुभाष हार्डिया चुने गए। स्मारिका का विमोचन भी किया गया। आरके पंवार, शरबतचंद जैन, पीसी शर्मा, दिलीप मेहता, मधुसूदन चोरे, डॉ. अजीत मराठे, हेमंत श्याम शर्मा मौजूद थे।
गुरु पूर्णिमा अवसर पर नाथ मंदिर संस्थान में दो दिवसीय आयोजन में कल गायिका डॉ.पूर्वी निमगांवकर ने शास्त्रीय एवं मराठी भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। डॉ. निमगांवकर, हितेन्द्र दीक्षित, रवि किल्लेदार, निष्ठा कंडारा, मुकुल सिंह, नित्या जोशी ने अपनी भूमिका निभाई।
