सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अखंडधाम पर शिविर तैयारियों को लेकर आज बैठक

अखंड परमधाम आश्रम के सत्संग सभागृह में 10 से 16 अगस्त तक ध्यान साधना शिविर का आयोजन महामंडलेश्वर युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के सानिध्य में बड़े रूप में किया जाएगा। स्वामी परमानंद गिरि के साथ हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि भी आएंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर आज बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में किशनलाल पाहवा, श्यामलाल मक्कड़, विजय शादीजा, रामबाबू अग्रवाल, साध्वी चैतन्य सिंधु सहित अन्य अपनी भूमिका निभाएंगे। अखंडधाम आश्रम पर आज अभिषेक, पूजन, हवन का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की प्रचार सामग्री का लोकार्पण भी किया गया।