पार्षद ने निगम आयुक्त से जानी यूनिपोल की वार्ड में स्थिति
विधानसभा 3 के वार्ड 59 की पार्षद रूपाली अरुण पेंढारकर ने अपने ही वार्ड में यूनिपोल/मिनीपोल जो अलग-अलग जगह पर लगे हैं उनकी जानकारी मांगी है। पार्षद ने यह भी पूछा है कि वार्ड में कितने वैध यूनिपोल-मिनीपोल लगे हैं। वे किन-किन स्थानों पर किस-किस एजेंसियों द्वारा लगाए गए हैं।
