सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी पर कमेंट्स कांग्रेसी जा पहुंचे थाना, पुलिस को दिया ज्ञापन

विधानसभा 3 से कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़े दीपक जोशी पिंटू के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई थी, जिसे कांग्रेसियों और पिंटू जोशी ने भी आपत्तिजनक मानते हुए इसे भ्रामक पोस्ट बताया। इस मुद्दे पर भड़के कांग्रेसी कल संयोगितागंज थाना पहुंचे और उन्होंने पोस्ट करने वाले आशु व्यास के खिलाफ पुलिस के समक्ष एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संयोगितागंज थाना पहुंचकर कांग्रेसियों ने थाना के बाहर पहले नारेबाजी की, फिर थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि वर्तमान कांग्रेस के विधानसभा 3 प्रभारी दीपक जोशी पिंटू की छवि धूमिल करने की नीयत से जो पोस्ट की गई वह भ्रामक और आपत्तिजनक है।

इस पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। तत्काल दोषी के खिलाफ सोशल मीडिया एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की जाए। नीलेश सेन शैलू, विशाल चतुर्वेदी, सत्यनारायण सलवाड़िया, देवेंद्रसिंह यादव, दानिश खान, रोहित जोशी, मुकेश पुरी, जीतू होलकर, प्रतीक मित्तल, देवेंद्र जोशी, आशिक कुरैशी, दिनेश सिलावट, युवराज रघुवंशी, अमजद खान, अमूल वर्मा, नीलेश वैद्य गोलु, अधिकेश जाधव, त्रतुराज कानखेड़िया, जितेंद्र पाटिल, संजय यादव, अश्विन जोशी, तुषार जोशी, आकाश निजामपुरकर, गोलू वर्मा कार्यकर्ता मौजूद रहे।