सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर अब नया भवन

छात्रों को मिलेगी बड़ी सौगात: सालों पुरानी जर्जर इमारत के बजाय मिलेगी नई

जोन 17 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 में स्थित शिव नगर कॉलोनी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द नया आधुनिक सुविधाओं वाला नवीन विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर शिक्षा शाला प्रकोष्ठ द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है। छात्रों की सुविधा के लिए लगभग 40 लाख रुपये के आसपास खर्चकर पहले चरण में नवीन इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

जिसके लिए हाल ही में निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई अलावा भविष्य में बिल्डिंग निर्माण के साथ आधुनिक सुविधा वाले नए स्मार्ट क्लासरूम भी बनाए जाएंगे। जहां सामाजिक संस्थाएं और समाज सेवी सेवा भावी दानदाताओं के सहयोग से स्मार्ट प्रोजेक्टर और नई तकनीक और संसाधन के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। जिसको लेकर पूरी प्लानिंग के साथ अगले माह के अंत में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाथों-हाथ काम भी शुरू हो जाएगा।

जिसको लेकर रहवासियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग पर नवीन विद्यालय भवन निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।