सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रहवासियों की मांग पर नए बगीचे की सौगात

विधानसभा 2 के वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत भगत सिंह नगर में सार्वजनिक कुएं के पास खाली पड़ी भूमि पर अब उद्यान का विकास और नवनिर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्रीय रहवासियों की मांग पर विधायक रमेश मेंदोला और क्षेत्रीय पार्षद द्वारा आम जन की सुविधा के लिए यहां बगीचे के निर्माण की तैयारी शुरू

खाली जमीन पर होगा हरियाली के लिए विकास और नवनिर्माण

कर दी है। जहां पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने के साथ चार दीवारी के काम के बाद बगीचे के लिए बड़ी तादात में हजारों पेड़ -पौधे लगाकर खाली जगह की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़ी तादात में हरियाली करने का काम जनसहयोग से किया जाएगा।

जनता के लिए जुटाएंगे पार्क में कई सुविधाएं-जिसके

अंतर्गत पहले चरण में खाली जमीन पर चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद इसमें वाकिंग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग सुबह शाम यहां घूमने का आनंद उठा सके। इसके अलावा इस बरसाती मौसम में नए बगीचे में हरियाली और खूबसूरती के लिए आमजन के सहयोग से बड़ी संख्या में हरियाली के लिए एक से बढ़कर एक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

आने जाने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था के लिए रंगीन बेंचों की भी व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन और बड़ों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बगीचे के हिसाब से और भी बहुत कुछ नया किया जाएगा।