सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेसी दंडवत करते हुए पहुंचे ज्ञापन देने

यात्रा दंडवत के रूप में कांग्रेसियों ने की और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। शहर में हो रहे गड्ढे, जलजमाव, दूषित पेयजल, मच्छर प्रकोप, बेकलाइन समस्या, स्ट्रीट लाइट समस्या, रोड के निर्माण में हो रही देरी सहित 85 वार्डों के मुद्दे उठाए गए। साथ ही निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की चर्चा भी की गई।

मच्छरों के लिए निगम दवाइयों का छिड़काव कराएं, फांगिंग मशीन हर वार्डों में रोजाना चलवाए वहीं निगम कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों का निराकरण किया जाए। वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे, नीलेश गौसर द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के मुद्दे को सुना जाए। देवेन्द्रसिंह यादव, कमलेश पाठक, नितीश भारद्वाज, नीलेश सेन शैलू, यशपाल गेहलोत, संजय यादव, मेहमूद पठान, मुकेश जगदीश यादव, राधेश्याम चौहान, करण राणा, लवेश यादव, राजा खान, अशोक चौधरी, विशाल चतुर्वेदी, विनोद वर्मा, अश्विन जोशी, प्रतिक

मित्तल सहित अन्य मौजूद थे।