कांग्रेसियों को वाल्मीकि सेना के धरना प्रदर्शन में पहुंचने के दिए निर्देश
आज दोपहर 2 बजे से कांग्रेसी रहेंगे 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मौजूद
रीगल तिराहा पर वाल्मीकि समाज से जुड़ी वाल्मीकि सेना मार्शल के इंजीनियर संतोष कल्याणे, नीलेश गौसर सहित अन्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 11 सूत्रीय मांगों पर भूख हड़ताल भी की जा रही है। कांग्रेस नेता पूर्व में भी धरना में शामिल हो चुके हैं, लेकिन आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपने सभी विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, नगर पदाधिकारी और अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे से रीगल तिराहा धरना अनशन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।
चौकसे ने कहा कि हम वाल्मीकि सेना के 11 सूत्रीय मांगों का पूरा समर्थन करते हैं और उसके लिए कांग्रेस को लड़ाई भी लड़ना पड़ी तो कांग्रेस वाल्मीकि सेना के साथ मिलकर लड़ाई भी लड़ेगी।
