विधायक और पार्षद ने स्विमिंग पूल में तैरकर लिया जायजा जनता को दी जाना है सौगात, टेस्टिंग में खुद उतर गए जनप्रतिनिधि
नेहरू पार्क स्विमिंग पूल काम कराया गया। अब स्विमिंग पूल में पानी भी भर दिया गया है और टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। इस स्विमिंग पूल का टेस्टिंग करने विधायक महेन्द्र हार्डिया और एमआईसी सदस्य पार्षद नन्दकिशोर पार्षद खुद स्विमिंग पूल में उतरे और तैराकी कर टेस्टिंग का जायजा लिया।
अब जल्द ही जनता को इस स्विमिंग पूल की सौगात दी जाएगी। विधायक ने निरीक्षण भी पहाड़िया के साथ पूरे स्विमिंग पूल क्षेत्र का किया। कुछ कार्य और बाकी है उसे जल्द करा लिया जाएगा। अगस्त के प्रथम सप्ताह में इसे चालू करने की संभावना भी बताई गई।
