सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बैठक

इंदौर। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, कुपोषण उन्मूलन और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया, जिससे समुदाय स्तर पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

अधिकारी डॉ. माधवप्रसाद हासानी और रजनीश सिन्हा ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दोनों विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सुमन पंचायत योजना' के उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि जिस पंचायत क्षेत्र में एक वर्ष के दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर शून्य रहेगी, उस पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से पंचायतों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, क्षय रोग (टीबी), मलेरिया नियंत्रण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत दोनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।