सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

वैष्णवी, पलक, रिद्धिमा, सागर, प्रयागराज बने चैंपियन

इन्दौर। पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, पुरुष, महिला पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता श्रीराम स्पोर्ट्स ग्रुप कैंपस स्थिति श्रीराम जिम पर संपन्न हुई।

प्रतियोगिता मे लगभग 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया, प्रतियोगिता का शुभारम्भ एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच श्री राजेश दंडोतिया द्वारा खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिला कर किया गया।

प्रतियोगिता में बालिका सबजूनियर वर्ग में 43 किलो वैष्णवी लश्करी, 47 किलो पालक पटेल प्रथम रही। 57 किलो भार वर्ग में रिद्धिमा राठौर प्रथम व द्वितीय प्रियांशी वर्मा रही। जूनियर 57 किलो प्रथम इशा अटोडे व द्वितीय दिव्यांशी सेलार रही।

69 किलो में प्रथम कशिश यादव रही। बालक 53 किलो में सागर पंवार प्रथम, द्वितीय अभिषेक वर्मा, तृतीय प्रिंस परिचय रहे। 59 किलो प्रयागराज चौहान प्रथम, रक्षित करोसिया द्वितीय तथा दिव्यांशी पंवार तृतीय रहे। 74 किलो भार वर्ग में पवन विश्वकर्मा प्रथम, समर्थ मालवीय द्वितीय, अंश मालवीया तृतीय रहे।

83 किलो वजन वर्ग में चेतन चौहान तथा 105 किलो में राजवीर सिंह प्रथम रहे। जूनियर 53 किलो चित्रांश पांडे प्रथम तथा द्वितीय सात्विक जोशी रहे। 59 किलो दीपांशु यादव ने बाजी मारी। 66 किलो वजन वर्ग में मो. अर्श खान प्रथम, राज पटेल द्वितीय, बेदांता चौधरी तृतीय रहे।

74 किलो में मयंक सोंटकी प्रथम, मोक्ष मोहता द्वितीय तथा तृतीय रोहित सीतोला रहे। 83 किलो वजन वर्ग में कादिर खान प्रथम, द्वितीय प्रणव त्रिवेदी, तृतीय सृजन परदेशी रहे। 93 किलो मंथन वर्मा, 105 किलो किशन भूरिया तथा 120 किलो वजन वर्ग में आकर्ष द्विवेदी प्रथम स्थान पर रहे।