सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बिजली के नए जोन, वितरण केंद्र कार्यालय भवन का निर्माण

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा उपभोक्ता सुविधा और कर्मचारी हितैशी निर्णयों को लेकर नए जोन, वितरण केंद्र व अन्य कार्यालय भवनों का गुणवत्ता से निर्माण किया जा रहा है। इंदौर शहर अंतर्गत विजय नगर बिजली जोन कार्यालय के नए भवन का 45 लाख रुपए से निर्माण हो रहा है, यह अंतिम चरण में हैं। इसी तरह पोलोग्राउंड इंदौर के भंडार परिसर में कार्यपालन यंत्री भंडार कार्यालय भवन का निर्माण जारी है।

आलीराजपुर ग्रामीण वितरण केंद्र, निमाड़ के मैनगांव और ऊन के साथ ही कुक्षी के सुसारी में बिजली वितरण केंद्र के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं।