पुलिस ने कराई नशे के खिलाफ जन जागरूकता मैराथान दौड़
पुलिस कप्तान सचिन शर्मा ने नशे से दूरी अभियान को लेकर जनजागरूकता मैराथान दौड़ का आयोजन कराया। कई धमाकेदार एक्शन से चर्चित हुए एसपी सचिन शर्मा के इस आयोजन में जमकर युवा पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा और पुलिस व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
युवाओं के अलावा आम लोग भी इस अभियान से जुड़े। डीआरपी लाइन से इंदौर नाका तक यह दौड़ नजर आई। उल्लेखनीय है कि जब से एसपी सचिन शर्मा ने कमान संभाली बदमाशों को हौंसले पस्त दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस कप्तान का लक्ष्य नशे से दूरी का बना हुआ है। शर्मा कई नवाचार कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कर रहे हैं।
