सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्वर्णकार फाउंडेशन ने लांच किया मोबाइल एप

योजनाओं की जानकारी देने, वैवाहिक परिचायिका निर्माण करने, छात्रवृत्तियों का लाभ समाजजनों को मिले इसके लिए बैंगलोर के जयप्रकाश सोनी ने बनाए मोबाइल एप को इंदौर में भी लांच कर विमोचन किया गया। वहीं समाजजनों का मिलन और सम्मान का आयोजन भी किया गया। बाहर से भी समाज के प्रतिनिधि आए थे।

चंचल शेखर सोनी, जयप्रकाश सोनी, दुर्गेश सोनी, राजेश उदावत, मंजू खत्री, सव्यसाची सर्राफ, आरके सोनी, तारेश सोनी, गायत्री सोनी, विशाल सोनी बतौर अतिथि मौजूद रहे, इनका सम्मान भी किया गया। डॉ. अश्विन सोनी, नवीन सोनी, प्रो. रेणु सोनी, विनोद सोनी, श्वेता सोनी, अनिल सोनी, पूजा सोनी भी मौजूद थे।