सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कसेरा बाजार स्कूल के छोटे विद्यार्थियों ने भी लिया वॉटर पार्क का लुत्फ

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 गुमाश्ता नगर के विद्यार्थियों की लगातार तीन रविवार से क्रिशेन्ट वॉटर पार्क की ट्रीप जा रही है। कल छोटी कक्षाओं के मासूम विद्यार्थियों के लिए भी वॉटर पार्क की यात्रा कराई गई। छोटी स्लाइड से लेकर छोटे पूल और रेन डांस से लेकर समुद्री लहरों का लुत्फ इन विद्यार्थियों ने लिया।