आटो चालकों ने किया हनुमान चालीसा पाठ और मंथन
भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया, कीर्तन भी हुए और रिक्शा चालकों के हित को लेकर मंथन भी किया गया। नशा मुक्ति और यातायात नियम को लेकर इस मासिक बैठक में चर्चा भी हुई। संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और चालकों के हित में बनाने के साथ-साथ नए सदस्यों का पंजीयन के अभियान को गति देने पर चर्चा हुई।
जनहित के कार्य भी किए जाएं पर भी बात हुई। वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, केशव शर्मा, अनिल साहू, लालसिंह कीर, दिनेश क्षीरसागर, टेकबहादुर थापा टुन्ना, सुनील साहू, कमल चौहान, विकास टिकलिया, धर्मेन्द्र बाखला, कमलसिंह चौहान, पन्नालाल बिंदोलिया, राजेश इंचुलकर, राजेंद्र फुलवरे, महेश यादव, संजय साहू, महिमाराम सावले, रामकिशन प्रजापति, नानूराम झरने, दयानंद गीते, मनीष लोधी, प्रकाश चौहान, रमेश लाहौर, प्रकाश कुशवाहा, रामेश्वर चौहान, भारत सेन, भगवान सिंह पटेल सहित अन्य मौजूद थे।
