सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

170 मरीजों ने लिया लाभ

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन,चोइथराम नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में एकेडमी स्कूल रामानंद नगर पर नेत्र शिविर में 170 मरीजों ने लाभ लिया, 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनके आपरेशन निशुल्क होंगे जरूरतमंद को 90 चश्मे रियायती दरों पर दिए गए। सुरेश देशलहरा, अनोखीलाल जैन, विजय सिंह नाहर, राजेन्द्र भटेवरा, किरण संचेती, भंवरलाल कासवा, अरविन्द चौधरी, डॉ. जितेन्द्र पारख, सुभाष गोखरू, पारस कटारिया, चंद्र कुमार, फतेहपुरिया, मनीष सोलंकी, प्रदीप मोर्य शिविर में सेवारत रहे।