मंत्री विजयवर्गीय के यहां कल कर्मचारी नेता जाएंगे गुनाह पूछने
वाल्मीकि सेना से जुडे संतोष कल्याणे निगम कर्मचारियों और वाल्मीकि समाजजनों के हित की लडाई मुद्दे के साथ लडते हुए मांगों को सामने रखकर भूख हड़ताल पर है। कई संस्थाओं ने समर्थन भी दिया है। अब कर्मचारी नेता संतोष कल्याणे कल 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे धरना स्थल रीगल तिराहा से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदानगर स्थित निवास पर पहुंचकर वाल्मीकि समाज का गुनाह पूछने जाएंगे।
बडी संख्या में वाल्मीकि समाजजन और यूनियन से जुडे पदाधिकारी, सदस्य को भी कल विजयवर्गीय निवास के लिए आमंत्रित किया गया है।
