कराते स्पर्धा में 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
इंदौर। पाकीजा पब्लिक स्कूल में जिला कराते प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शैक्षणिक निदेशक सोहिनी जैन, वाइस प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अजय शुक्ला, सचिव मयूर यादव, मुस्कान चौहान, मनोज बजाज, राहुल जाट, श्रेयांश पाटिल ने किया और आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य अशरफ पी. जी ने माना।
