स्पंटँर्स मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने
देश की एक और बाक्सर ने बढ़ाई पदक की उम्मीद
मेडल से कुछ कदम दूर प्रीति पवार, क्वार्टर फाइनल का टिकट मिला
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने अपने पंच का दम दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। प्रीति ने मलावी की डेबोरा मटेंजे को बेहद आसानी से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है।
एशियाई खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता 22 वर्षीया प्रीति ने रिंग में उतरते ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने मुकाबले के पहले ही राउंड से अपनी प्रतिद्वंद्वी पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उनके सटीक और ताकतवर पंचेस का मटेंजे के पास कोई जवाब नहीं था।
पहले राउंड में प्रीति का दबदबा इस कदर देखने को मिला कि सभी जजों ने उन्हें पूरे 10 अंक दिए।
दूसरे राउंड में भी मुकाबले की तस्वीर नहीं बदली और प्रीति का आक्रामक रुख जारी रहा। दोनों मुक्केबाजों के खेल में जमीन-आसमान का अंतर और बाउट को पूरी तरह एकतरफा होता देख रेफरी ने हस्तक्षेप किया। रेफरी ने मुकाबले को बीच में ही रोक दिया और आरएससी नियम के तहत भारतीय मुक्केबाज को विजेता घोषित कर दिया।
क्वार्टर फाइनल में निकोल क्लाइड से मुकाबला
इस दमदार जीत के साथ प्रीति अब मेडल हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल के इस अहम मुकाबले में अब उनका सामना नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर निकोल क्लाइड से होगा। जिस फॉर्म में प्रीति नजर आ रही हैं उससे भारतीय फैंस को उनसे गोल्ड मेडल की मजबूत उम्मीदें बनी हुई हैं।
