सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

थाना पहुंचे जमानत के लिए कांग्रेसी

किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडम्बर में पिछले दिनों किसानों के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया गया था। बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, जिला संगठन महामंत्री डॉ. दौलत पटेल सहित 33 कांग्रेसियों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में कल कांग्रेसी समूहबद्ध होकर सामूहिक रूप से किशनगंज थाना जमानत के लिए पहुंचे।