छात्रों को पिटवाकर लोकतंत्र का अपमान किया
सांवेर विधानसभा के शहरी क्षेत्र वार्ड 35 में पार्षद की दावेदारी कर रहे राजा टोनेरे ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वे भाजपा की केन्द्र सरकार को भंग कर दें। इस समय गलत शिक्षा नीति, पेपर लीक का छात्र देश भर में विरोध कर रहे हैं। इन छात्रों को पिटवाया गया, जो लोकतंत्र का अपमान है।
सरकार से सवाल पूछना और गलत के खिलाफ आवाज उठाना यह कब से जुर्म हो गया है और राजा को लगे कि प्रजा नाराज है तो उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए, यही सब प्रजा और देश के हित में होगा। इस समय किसान, युवा, छात्र, सरकार कर्मचारी, रिटायर्ड हुए लोग, उद्योगपति, व्यापारी सभी नीतियों से परेशान है। इसलिए केन्द्र सरकार को भंग कर दिया जाना चाहिए।
