सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शिव सेना के युवा अध्यक्ष ने किया नियुक्ति का खंडन

शिव सेना के युवा विंग के अध्यक्ष का दायित्व धनराज दामके के पास है और शिव सेना युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरनिया है और उन्हीं के पास प्रदेश भर में युवा सेना की नियुक्ति का अधिकार है और अभी युवा सेना जिला अध्यक्ष के रूप में धनराज दामके काबिज है और शिव सेना के ही परमजीतसिंह मेकम ने सूरज राठौड़ को युवा सेना का नगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और पत्र भी जारी कर दिया। इस पर नगर अध्यक्ष दामके ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बिना जिला अध्यक्ष की जानकारी और सहमति के बगैर यह नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्ति परमजीतसिंह मेकम ने अपने व्यक्तिगत लेटर पर की है, जो युवा सेना के नियम और संगठनात्मक प्रक्रिया के अलावा अधिकार क्षेत्र के अनुरूप नहीं है। जो नियुक्ति जिला अध्यक्ष के रूप में हुई है वह मान्यता प्राप्त नहीं है। दामके ने यह भी कहा कि सभी शिव सैनिक यह जान लें कि केवल प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत, अधिकृत व्यक्ति की नियुक्ति को वैध माने और संगठन के नियम, कायदे, अनुशासन और संविधान का सभी पालन करें।