लोहा मंडी में ट्रैफिक क्लियर करा रहे युवक पर सरिये से हमला
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा मंडी में जाम खोलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करा रहे एक युवक पर वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों ने अकारण गाली-गलौज करते हुए लोहे के सरिये से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं।
बीच-बचाव करने आए साथियों को भी जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग निकले। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राधागोविंद का बगीचा निवासी फरियादी शिवम पिता मनोज यादव ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित शिवम ने बताया कि लोहा मंडी में जे. ओरिएंट ट्रांसपोर्ट के सामने भीषण जाम लगा हुआ था, जिसके चलते उसने अपनी गाड़ी रोक दी और खुद नीचे उतरकर ट्रैफिक क्लियर कराने लगा। इसी दौरान जे. ओरिएंट ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले दो कर्मचारी बाइक से आए और शिवम के साथ बदतमीजी करते हुए तुरंत गाड़ी हटाने की बात कहकर गालियां देने लगे।
जब शिवम ने सभ्यता से बात करने और जाम खुलते ही गाड़ी हटाने की बात कही, तो दोनों आरोपी उग्र हो गए। वे बाइक से उतरकर शिवम को लात-घूंसों से पीटने लगे। इसी बीच काली शर्ट पहने एक आरोपी ने ट्रांसपोर्ट के अंदर से लोहे का सरिया निकालकर शिवम पर
