बिचौली हप्सी में ऑटो रिक्शा से गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बिचौली हप्सी इलाके में घेराबंदी कर ऑटो रिक्शा में गांजे की खेप ले जा रहे दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा पैसेंजर ऑटो रिक्शा जब्त किया गया है। कनाड़िया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कनाड़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऑटो रिक्शा के जरिए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप बिचौली हप्सी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिचौली हप्सी इलाके में रणनीतिक रूप से घेराबंदी की। संदिग्ध ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 09 आरए 5347 के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया।
ऑटो में सवार आरोपी अनिल बौरासी और प्रिंस उर्फ दादू दोनों निवासी भागीरथपुरा को हिरासत में लेकर जब ऑटो की तलाशी ली गई, तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने मौके से कुल 11.57 किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पैसेंजर ऑटो रिक्शा को विधिवत जब्त कर लिया है। कनाड़िया
