मंडी में मनाया एफटीए विरोधी किसान संकल्प दिवस
मुक्त व्यापार समझौतों के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार, अमेरिकी सरकार और एफटीए का प्रतीकात्मक पुतला दहन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर छावनी अनाज मंडी में एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) विरोधी किसान संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और ऐसे किसी भी मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करने का संकल्प लिया, जिससे भारतीय कृषि, किसानों की आय और देश की खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने एफटीए के विरोध में जोरदार नारेबाजी की तथा अमेरिकी सरकार और एफटीए का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विदेशी कृषि उत्पादों के आयात को बढ़ावा देने वाले समझौते भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ हैं और इससे देश की कृषि व्यवस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उक्त जानकारी बबलू जाधव, रामस्वरूप मंत्री ने दी।
