यूपी श्रीवास सेन समाज ने किया सम्मान आयोजन
यूपी सेन समाज ने प्राइम सिटी आईटीआई के पीछे समाजजनोंं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया और सम्मान का आयोजन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा प्रोत्साहन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया गया। सामाजिक जनगणना इंदौर की सभी 5 विधानसभाओं के अध्यक्षों को फॉर्म व कॉपियाँ वितरित की गईं, जो अपने-अपने
यतिजी महाराज का आज आगमन
इन्दौर (सिटी ब्लेास्ट न.प्र.)। पीठाधीश्वर एवं भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के प्रमुख संरक्षक एवं अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यतीजी महाराज का 16 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आज इन्दौर विमानतल पर आगमन के बाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज दोपहर में यतिजी महाराज का 50 वाहनों के काफिले के साथ इंदौर विमानतल से सांवेर स्थित विश्वनाथधाम ले जाया जा रहा है।
मुकेश कचोलिया, सुभाष गोयल, पंकज मित्तल, हेमंत गोयल, पंकज अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल ने बताया कि दोपहर में विश्वनाथ धाम में बालकृष्ण महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में पौधारोपण करेंगे एवं विश्वनाथ धाम गोशाला में गौ-सेवा करेंगे। इसके पश्चात सत्संग, प्रवचन एवं आरती के कार्यक्रम होंगे। तदुपरांत काफिले सहित महाराज श्री एबी रोड स्थित मीरा गार्डन पहुंचेंगे, जहां चल रहे सहस्रचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति में सम्मिलित होकर सम्बोधन भी देंगे।
आज दोपहर आयोजन के बाद यतिजी महाराज आज शाम वापस बनारस के लिए प्रस्थान करेंगे। क्षेत्रों में वितरण करेंगे। भोज का आयोजन भी किया गया। सुभाष वर्मा, अमरचंद वर्मा, सुरेश वर्मा, घनश्याम मांगरोलिया, दिलीप सेन, दीपक परमार, अशोक सेन, संतो, सालुंके, उमेश श्रीवास, मुकेश केलवा, राहुल श्रीवास, लीना श्रीवास, जया श्रीवास, सुधा सेन, मंजू श्रीवास, नीतू श्रीवास, पिंकी श्रीवास, प्रदीप श्रीवास, जगदीश श्रीवास, चंद्रकांत श्रीवास, गोविंद श्रीवास, अभिषेक सेन लालू, विकास श्रीवास, संजय श्रीवास, हृदेश श्रीवास, जगदीश श्रीवास (मामा), नगीन श्रीवास, राकेश श्रीवास, महेश श्रीवास सहित अन्य मौजूद थे।
