निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण
आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़क कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। अधिकारी अभय राजनगांवकर, पीएस कुशवाह, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयुक्त सिंघल ने मधुमिलन चौराहा से छावनी चौराहा मार्ग, कलालकुई मस्जिद से चंद्रभागा रोड, हरसिद्धि रोड, नेमीनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा होते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा तक तथा गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक निर्माणाधीन सड़क कार्यों का स्थल पर जाकर अवलोकन किया।
उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सड़क की लेवलिंग, जल निकासी व्यवस्था तथा निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे किए जाने की हिदायत दी। बरसात में बेरिकेटिंग, चेतावनी संकेतक, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था की जाए।
