मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन
यूसीसी विधेयक पारित करने पर मनाई खुशी
मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहित (यूसीसी) विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया गया है। मप्र देश का चौथा भाजपा शासित राज्य इस बिल को पास करने वाला बन गया है। आज विमानतल पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अलीराजपुर पहुंच रहे हैं।
यूसीसी को लेकर प्रदेश सरकार बीते कई दिनों से तैयारियां कर रही थी। पहले शहर के बुद्धिजीवियों के साथ संवाद भी स्थापित किया गया। इसको लेकर गठित हुई कमेटी ने सुझाव भी लिए थे। मानसून सत्र में विधानसभा में यह बिल पारित हो गया।
विमानतल पर मुस्लिम, सिख, ब्राह्मण सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान किया। डॉ. यादव ने कहा कि इस बिल से प्रदेश के हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलेंगे। विवाह और विवाह के बाद होने वाली इंदौर में उनके दो कार्यक्रम जोड़े गए।
जिसमें विमानतल पर समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर अभिनंदन और लवकुश चौराहा पर डबल डेकर ब्रिज की एक भुजा के शुभारंभ का कार्यक्रम जोड़ा गया। इस मामले में आज सुबह जब विधायक विमानतल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विमानतल पर मंच लगा हुआ है। इस पर विधायक गोलू शुक्ला, अध्यक्ष सुमित मिश्रा और सुदर्शन गुप्ता ने अधिकारियों से पूछा कि यहां क्या होना है।
इधर इस मामले में सुमित मिश्रा ने महापौर को कहा कि ऐसा कार्यक्रम क्यों रखा, तब महापौर ने कलेक्टर शिवम वर्मा को बुलाया और कहा कि कार्यकम किसने तय किया अध्यक्ष को स्पष्ट कर देवे कि मैने यह कार्यक्रम नहीं रखा। खास बात यह है कि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को भी इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी वह भी सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्यक्रम को लेकर पूछते रहे कि यह किसने रखा है।
भंवरकुआँ मामले में कानाफूसी
विमानतल पर आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगवानी करने पहुंचे भाजपा नेता भंवरकुआ पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कानाफूसी करते रहे। सत्ताधारी पार्टी के 9 विधायक, 1 सांसद और 1 महापौर के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के इंदौर में हो रहे इस तरह के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता भी सकते में है। इस मामले में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।
